फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] ताऊ ते तूफान के कारण हुई बारिश ने नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही बयां कर दी। पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही। लोगों की गाड़ियां तक डूब गयी। निगम कमिश्नर डॉ. गरिमा मित्तल ने चीफ इंजीनियर समेत इंजीनियर विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर मानसून से पहले सभी नालों और ड्रेनेज की सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। साथ ही 24 मई तक कार्य प्रगति की रिपोर्ट भी तलब की है।
तौकते तूफान के असर का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा
बता दें कि ताऊ ते तूफान का असर फरीदाबाद में भी रहा। दो दिन तक लगातार बारिश होती रही। इससे शहर में चारों तरफ जलभराव हो गया। निगम अधिकारियों की लापरवाही से निगम प्रशासन की खूब किरकिरी हुई। क्याेंकि लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों ने बरसाती पानी निकासी से निपटने का कोई भी इंतजाम नहीं किया हुआ था। कई डिस्पोजल भी खराब थे। एनएचपीसी रेलवे अंडर पास को पूरी तरह से डूब गया पॉश सेक्टरों में ड्रेनेज लाइनों की साफ सफाई न होने के कारण सड़कों पर कई घंटों तक पानी जमा रहा। नगर निगम कमिश्नर डॉ गरिमा मित्तल ने बताया कि इंजीनियरिंग ब्रांच के सभी अधिकारियों को 24 मई तक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। ताकि आने वाले समय में जलभराव से निपटा जा सके।
