कोरोना के संकट को देखते हुए दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में अब लॉकडाउन 31 मई तक रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन को एक हफ्ते आगे और बढ़ाते हुए कहा कि राजधानी में लगी पाबंदियों के बाद से ही हालात में सुधार आया है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ समय में दिल्ली में कोरोना मामले काफी कम आ रहे हैं इसलिए लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया जा रहा है। हालांकि साथ ही केजरीवाल ने कहा कि केस घटने पर दिल्ली को 31 मई के बाद अनलॉक कर देंगे।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में केस कम हो रहा हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोरोना वायरस का खतरा टल गया है। कोरोना वायरस से रक्षा के लिए हमें हरसंभव कदम उठाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबके सहयोग से ही कोरोना से जंग जीत पाएंगे।
news source from : punjabkesari
