Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार देगी 2 लाख रु. 31 मई के बाद भी गरीब परिवारों में मौत पर

सरकार देगी 2 लाख रु. 31 मई के बाद भी गरीब परिवारों में मौत पर

faridabadnews24By faridabadnews24May 24, 2021No Comments4 Mins Read

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से गरीब परिवार में 18 से 50 वर्ष की आयु तक के व्यक्ति की कोरोना से मौत पर 2 लाख रुपए देने की घोषणा के बाद अधिकारियों की ओर से 2593 ऐसे बीपीएल परिवारों की पहचान की है, जो एक मार्च के बाद से अब तक उपचाराधीन थे। इनमें 24 लोगों की मौत हुई।

अब स्वास्थ्य विभाग इनका सत्यापन कर रहा है। अब तक दो मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की राशि एक्सग्रेशिया अनुदान के तौर पर दी गई है। सरकार ने एक मार्च से 31 मई के बीच जिनकी कोरोना से मौत होती है, उनके परिवारों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 31 मई के बाद भी गरीब परिवारों में किसी की मौत होती है तो भी दो लाख रुपए बीमा कराने की योजना शुरू की है।

इस योजना में बीपीएल या 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवार के 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के पंजीकरण के लिए मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के 15 मई से दोबारा खोले गए पोर्टल https://cm-psy.haryana.gov.in पर अब तक 2.38 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण हो चुका है।

इस योजना में गरीब परिवार को कोई बीमा प्रीमियम भी नहीं देना है, क्योंकि प्रति व्यक्ति 330 रुपए के बीमा प्रीमियम का भुगतान या उसकी प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों में कोरोना का खौफ जो पैदा हुआ, वह कम होने लगा है।

उन्होंने स्वयं 17 जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। तभी उन्होंने ऐसी व्यवस्था करने का बीड़ा उठाया, जिसमें किसी भी हालत में कोई इलाज से वंचित न रहे। सीएम ने कहा कि केवल सरकारी अस्पतालों से महामारी का सामना नहीं हो सकता।

इसलिए हमने प्राइवेट अस्पतालों को भी इलाज में शामिल किया। गरीब आदमी प्राइवेट अस्पताल का खर्च नहीं उठा सकता। इसलिए हमने उस खर्च को भी वहन करने का निर्णय लिया। हमारा उद्देश्य हर हालत में हर मरीज की जिंदगी बचाना है, क्योंकि हर जिंदगी अनमोल है।

आयुष्मान योजना में कोविड इलाज पर 5 करोड़ रु.खर्च

आयुष्मान भारत योजना’ में लाभार्थियों के कोविड-19 के उपचार के लिए 261 सूचीबद्ध अस्पताल हैं, जिनमें 68 सरकारी और 193 प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं। प्रदेश में 11,374 व्यक्तियों की कोविड-19 की जांच व उपचार पर लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।

लोगों को दो माह का निशुल्क राशन मिलेगा

एएवाई, बीपीएल और ओपीएच राशन कार्ड धारकों को वितरित की जा रही आवश्यक खाद्य वस्तुओं के अलावा मई व जून में 5 किलो गेहूं प्रति सदस्य उपलब्ध कराया जा रहा है। 1.13 करोड़ लोगों को फायदा होगा। मई का राशन 96 प्रतिशत पात्र परिवारों को दिया जा चुका है। बाकि को 25 मई तक मिल जाएगा।

करनाल के पायलट प्रोजेक्ट से आज शुरू होगी संजीवनी योजना

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के मरीजों के लिए एक नई पहल का शुभारंभ करेंगे। इस ‘संजीवनी योजना’ के जरिए कोविड-19 के हल्के से मध्यम लक्षणों वाले मरीजों की देखभाल उनके घर पर ही की जाएगी।

इससे उन्हें इलाज के लिए घर से नहीं निकलना होगा और न ही अस्पताल जाना पड़ेगा। इस योजना को पायलट आधार पर करनाल जिले में शुरू किया जाएगा और आने वाले हफ्तों में इसे कई कई अन्य जिलों में भी लागू कर दिया जाएगा। योजना उन ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा देखभाल का विस्तार करेगी, जहां वायरस की दूसरी लहर के फैलने और इस बीमारी के इलाज के बारे में जागरूकता कम है।

योजना के फायदे

जिला प्रशासन को समूची स्वास्थ्य की देखभाल में आसानी होगी। अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता लेकर ऑक्सीजन की आपूर्ति, एम्बुलेंस ट्रैकिंग और घर-घर जागरुकता अभियान की पूरी जानकारी मिलती रहेगी। योजना में कोविड हॉटलाइन का संचालन होगा।

मेडिकल इंटर्न के अलावा 200 मेडिकल फाइनल ईयर और प्री-फाइनल ईयर के छात्रों को सलाहकारों और विशेषज्ञों से जोड़कर, योग्य डॉक्टरों से भी बढकर चिकित्सा सलाह के दायरे का विस्तार होगा। इसके अलावा अतिरिक्त एम्बुलेंस की खरीद और मोबाइल फार्मेसियों का विकास किया जाएगा।

faridabadnews faridabadnews24 The government will give 2 lakh rupees On death in poor families even after 31 May
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.