भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कुछ कमज़ोर होने लगी है. हालांकि अभी भी हर दिन ढाई लाख के करीब नए केस आ रहे हैं, मौतों का आंकड़ा भी हर रोज़ 4 हज़ार के आसपास बना हुआ है. लेकिन एक्टिव केस की संख्या घटी है, साथ ही दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों की हालत में सुधार आया है. लेकिन अब कुछ नए हिस्से हैं, जहां केस बढ़ रहे हैं. कोरोना की ताज़ा स्थिति क्या है, समझिए…
एक्टिव केसों की संख्या में भारी कमी :
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत में काफी खतरनाक स्थिति हो गई थी. एक्टिव केस की संख्या भी 37 लाख को पार कर गई थी, लेकिन कई राज्यों में लगे लॉकडाउन के बीच अब स्थिति में कुछ सुधार आया है. भारत में अब एक्टिव केस की संख्या 27 लाख तक पहुंच गई है.
नए केस कम हैं और रिकवर होने वालों की संख्या भी ज्यादा है. सोमवार को एक्टिव केस की कुल संख्या 27,20,716 है. करीब दस दिन में ही दस लाख एक्टिव केस कम हुए हैं
news source from : ajtak
