उत्तराखंड में भले ही कोरोना के केस कम आ रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। अब राज्य में कोविड कर्फ्यू को एक जून तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा बाजार खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब बाजार सुबह 8 बजे 11 बजे तक ही खुलेगा जोकि पहले 7 से 10 बजे तक खुल रहा था। इसके अलावा ग्रोसरी शॉप्स (परचून की दुकानें) 28 मई को सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा है कि संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन अब भी काफी लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। इसलिए सरकार ने कर्फ्यू को बरकरार रखने का निर्णय किया है। सुबोध उनियाल बताते हैं कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। इसमें आवश्यक सेवाओं जैसे कि दूध, मीट-मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकानें 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुलेंगी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु आज जनता को आवाजाही में छूट रहेगी।
news source from : punjabkesari
