Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » High Blood Pressure से न डरें, इन बातों का ध्‍यान रखकर रह सकते हैं सेहतमंद

High Blood Pressure से न डरें, इन बातों का ध्‍यान रखकर रह सकते हैं सेहतमंद

faridabadnews24By faridabadnews24May 24, 2021No Comments3 Mins Read

व‍िश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार दक्षिण एशियाई देशों में 40 से 55 वर्ष की उम्र में भारतीयों में अन्‍य 20 देशों की तुलना में उच्‍च रक्‍तचाप अधिक पाया जाता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार 30 वर्ष की उम्र के बाद पांच करोड़ लोगों को अनुमान से उच्‍च रक्‍तचाप है। प्रत्‍येक चार में एक व्‍यक्ति उच्‍च रक्‍तचाप से प्रभावित है, जबकि हर तीन में से एक व्‍यक्ति इसे महसूस नहीं कर पाता।’ यह कहना है इंदौर के हृदय, रक्‍तचाप और मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर अरविंद कुमार पंचोलिया का। उनके अनुसार उच्‍च रक्‍तचाप दुनियाभर में होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है, वहीं भारत में भी इसका अनुपात 6-14 प्रतिशत है। विशेष बातचीत में डॉक्‍टर पंचोलिया ने उच्‍च रक्‍तचाप से जुडी महत्‍वपूर्ण जानकारियां दी हैं।

क्‍या रक्‍तचाप बुरा है और सदैव सामान्‍य रहना चाहिये

अनुसार रक्‍त के दबाव में साधारण उतारचढ़ाव से सामान्‍यत: हमारे स्‍वास्‍थ्‍य को खतरा नहीं होता, परंतु निरंतर उच्‍च रक्‍तचाप के कारण गंभीर परिणाम हो सकते हैं। रक्‍तचाप व्‍यायाम, दबाव तथा क्रोध व भय से प्रभावित होता है। आमतौर पर 120/80 से अधिक को बढ़ा हुआ रक्‍तचाप माना जाता है। पर समय-समय पर इसके मानक बदलते रहते हैं।

किन्‍हें करवाना चाहिये रक्‍तचाप की जांच और क्‍या हैं इससे होने वाली परेशानियां

डॉक्‍टर पंचोलिया के मुताबिक 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अपने रक्‍तचाप की जांच नियमित तौर पर करवानी चाहिये। वहीं मोटे अथवा सामान्‍य से अधिक वजन वालों के साथ ही धूम्रपान और मद्यपान करने वालों को भी इसकी जांच करवाते रहना चाहिये। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को उच्‍च रक्‍तचाप का जोखिम अधिक रहता है। साथ ही पारिवारिक-वंशानुगत,मोटापा, असंतुलित आहार, व्‍यायाम की कमी और तनाव लेने वालों को उच्‍च रक्‍तचाप का खतरा अधिक होता है।

उच्‍च रक्‍तचाप से संबंधित कुछ वास्‍तविकताएं

चिकित्‍सकों के अनुसार उच्‍च रक्‍तचाप का पूर्ण निवारण नहीं है। इसे केवल नियंत्रित किया जा सकता है। अपनी जीवन शैली में बदलाव कर इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है इसलिये इससे भयभीत होने की आवश्‍यकता नहीं है। डॉक्‍टर द्वारा बताई गई दवाइयों और नियमित व्‍यायाम ही इसका उपचार है। यह बात हमेशा ध्‍यान रखना चाहिये कि उच्‍च रक्‍तचाप की वजह से हृदय, मस्तिष्‍क और किडनी को तो नुकसान पहुंचता ही है। इसके साथ ही अंधत्‍व का खतरा भी रहता है।

दवाओं को लेकर यह ध्‍यान रखें

डॉक्‍टर पंचोलिया बताते हैं क‍ि रक्‍तचाप से संबंध‍ित दवाएं नियमित रुप से लेनी चाहिये। दवाएं अपने मन से न तो बंद करनी चाहिये और न ही बदलनी चाहिये। वहीं इसकी खुराक भी अपने हिसाब से नहीं बदलनी चाहिये।

इन बातों पर भी करें गौर

आक्‍सीकरण रोधी, प्रतिउपचायक आहार की मदद से रक्‍तचाप कम किया जा सकता है। नमक के सेवन पर नियंत्रण रखना पहली शर्त है। गेहूं, चावल, मक्‍का, अंकुरित दालों, हरी पत्‍तीदार सब्‍ज‍ियां,ताजे फल आदि का सेवन करना चाहिये। मिठाई, आइस्‍क्रीम, केक, अचार, पापड़, चटनियां, पनीर, मक्‍खन, घी, अधिक तला भोजन से परहेज करना चाहिये। वजन पर नियंत्रण आवश्‍यक है। बढ़े वजन से उच्‍च रक्‍तचाप का खतरा 2 से 6 गुना बढ़ जाता है जिससे हृदय रोग और आघात का जोखिम भी बढ़ता है। एक साथ अधिक खाने की बजाए अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा भोजन करें। किसी समय का भोजन न छोड़ें। तनाव मुक्‍त रहें इससे नकारात्‍मक विचार नहीं पनपेंगे।

Do not be afraid of high blood pressure faridabadnews faridabadnews24 you can stay healthy keeping these things in mind
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.