बरसाती मौसम से पूर्व पानी निकासी व बाढ़ बचाव कार्य पूर्ण करने को लेकर एसडीएम रादौर सुरेंद्र पाल ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यो को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं कुछ दिन पूर्व यमुनानदी के नगली घाट पर टूटे अस्थाई पुल को भी जल्द बनवाने बारे बैठक में चर्चा की गई।
जानकारी देते हुए एसडीएम सुरेंद्र पाल ने कहा की आज उपमंडल के कई विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर उन्हें बरसाती मौसम से पूर्व पानी निकासी के उचित प्रबंध, इसके अलावा बाढ़ बचाव कार्य को समय पर पूरा करने के लिए भी सिचाई विभाग को निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा 30 जून तक बाढ़ बचाव कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए है, लेकिन वे 15 जून तक बाढ़ बचाव कार्य को पूरा कर लेंगे। बैठक में खंड विकास एवं पंचायत विभाग,नगरपालिका, सिंचाई विभाग, लोकनिर्माण व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
news source from : punjabkesari
