फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] ईएसआई मेडिकल कॉलेज में छह घंटे में ब्लैक फंगस का पहला सफल आपरेशन किया गया। मरीज को अभी डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मरीज के नाक और चेहरे के आसपास के कई हिस्सों को निकलना पड़ा है। यदि आपरेशन में देरी होती तो खतरा बढ़ जाता।
मेडिकल कालेज के रजिस्ट्रार डा. एके पांडेय ने बताया कि 39 वर्षीय मरीज को ब्लैक फंगस की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया युवक को पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। इलाज के दौरान स्टेरायड दवा दी गई थी। जांच के दौरान ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया सोमवार को छह डॉक्टरों की टीम डा. एके राय, डा. अवनी जैन, डा. जसलीन कौर, एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रियंका सिंह, डा. वीनू हंस और एनेथेटिस्ट डा. रश्मि तनेजा ने उसका आपरेशन किया।
