केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षाओं को लेकर मंगलवार (25 मई 2021) को लगभग सभी राज्यों ने अपने सुझाव भेज दिए हैं। अधिकांश राज्यों ने दूसरे वाले विकल्प (शॉर्ट आंसर या बहुविकल्पीय परीक्षा, कम समय में) से 19 प्रमुख विषयों की परीक्षा कराए जाने के पक्ष में सुझाव दिया।
केवल दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों, शिक्षकों का वैक्सीनेशन होने तक परीक्षाएं कराने जाने विरोध किया है। किस राज्य में कब परीक्षा होनी चाहिए इस पर असमानता दिखी। क्योकि कुछ राज्यों जैसे बिहार, असम और उत्तराखंड में बाढ़ और अत्यधिक बारिश जैसे हालात हैं ऐसे में यहां मानसून के बाद परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
शिक्षा मंत्रालय ने अपनी हाई-लेवल मीटिंग में राज्यों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित कराने को लेकर लिखित सुझाव देने के लिए मंगलवार तक समय दिया था। राज्यों के सामने दो विकल्प रखे थे जिनमें से किसी एक का उन्हें चुनाव करना था। पहले विकल्प में था कि अगस्त में प्रमुख 19 विषयों की पूरी पारंपरागत परीक्षा आयोजित कराई जाए।
NEWS SOURCE FROM : HINDUSTAN
