हरियाणा प्रदेश में जहां अभी तक मई माह में भी लोगों को गर्मी से काफी राहत है तो वहीं अब गर्मी अपना प्रकोप दिखाने वाली है। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि 19 मई से 23 मई के बीच हरियाणा के कई इलाकों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई थी।
जिसके चलते कई दिनों तक तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। लेकिन अब फिर से दिन के समय भीषण गर्मी पड़ने वाली है। वहीं अब दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उधर, नौतपा भी शुरू हो चुका है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
नौतपा का पहले दिन ही असर दिखने लगा है। जिसके चलते हिसार का दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पिछले पांच सालों के तापमान पर नजर डालें तो पांच में से तीन साल 40 डिग्री सेल्सियस से तापमान ज्यादा रहा। अब आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 29 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन के तापमान में जहां बढ़ोत्तरी और बीच-बीच में बादलवाई भी देखी जा सकती है। इस तरह के मौसम में फसलों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। साथ ही आपको बता दें कि अब रोजाना ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलने के पूरे आसार है।
किसानों को सलाह- मौसम खुश्क रहने के कारण नरमा बीटी व अन्य फसलों की बिजाई जल्दी से जल्दी पूरी कर लें। साथ ही सब्जियों व फलदार पौधों में जरूरत के मुताबिक सिंचाई , निराई -गुड़ाई करे व कीट रोगों की रोकथाम के लिए स्प्रे कर दें। धान की पौध तैयार करने (नर्सरी लगाने) का ठीक समय है। नर्सरी की बिजाई से पहले उत्तम किस्म के बीजों का उपचार जरूर कर लें।
