दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज द्वारका सेक्टर 12 स्थित वेगास मॉल में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्धाटन किया। दिल्ली सरकार ने आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ मिलकर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत की है।
इस कैंपेन के जरिए कार-बाइक में बैठे-बैठे टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1550 केस मिले हैं और 207 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि महाराष्ट्र, यूपी समेत कई राज्यों में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की मुहिम के सफल होने के बाद दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत की गई है। नोएडा, मुंबई यूपी समेत कई राज्यों में यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बाइक, साइकल और कार में सवार लोगों को वहीं पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है।
स्पुतनिक-वी वैक्सीन की सप्लाई पर बनी सहमति
कोरोना वैक्सीन की किल्लत से जूझ रहे दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर आई है। स्पुतनिक-वी वैक्सीन के निर्माता दिल्ली को वैक्सीन की सप्लाई करने के लिए राजी हो गए हैं। सीएम केजरीवाल ने इस बात की जानकार देते हुए कहा कि दिल्ली और वैक्सीन निर्माताओं के बीच वैक्सीन की सप्लाई को लेकर सहमति बन गई है, लेकिन वो हमें कितनी वैक्सीन देंगे इस बात पर अभी बातचीत चल रही है।
news source from : oneindia
