जल्द ही अपने वाहनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम पेश कर सकती है। इसका इशारा इस बात से मिलता है कि होंडा ने RoadSync (रोडसिंक) नाम के तहत एक ट्रेडमार्क के लिए 2021 में आवेदन किया था और अब इसे पहले ही स्वीकार कर लिया गया है।
बता दें कि कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां जैसे टीवीएस, रॉयल एनफील्ड, हीरो मोटोकॉर्प, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया, पहले से ही बाजार में बड़े पैमाने पर बिक्री होने वाले अपने वाहनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर देती हैं। बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से तालमेल बैठाने के लिए होंडा की भी नजर इस फीचर पर है।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फंक्शन मिलने से वाहन को स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। जिसके बाद वाहन में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट जैसे कई फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। होंडा RoadSync के इस्तेमाल के बाद इस तरह के काम आसानी से किए जा सकेंगे।
होंडा के Grazia 125 (ग्राजिया 125), Hornet 2.0 (हॉर्नेट 2.0), X-Blade (एक्स-ब्लेड) जैसे प्रमुख वाहनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी इस फीचर को अपने बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेचे जाने वाले प्रीमियम टू-व्हीलर्स में भी दो सकती है। CRF1100L अफ्रीका ट्विन जैसी कुछ टॉप-एंड मोटरसाइकिलों में पहले से ही काफी एडवांस्ड एपल कारप्ले और एंड्रायड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
