Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ओपन के छात्रों को लेकर हाईकोर्ट ने दिया आदेश, दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में मिलेगा दाखिला

ओपन के छात्रों को लेकर हाईकोर्ट ने दिया आदेश, दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में मिलेगा दाखिला

faridabadnews24By faridabadnews24May 27, 2021No Comments3 Mins Read

दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि ओपन स्‍कूल से पढ़ाई करने वाले छात्रों को वो सरकारी स्कूलों में एडमिशन से मना ना किया जाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब एनआईओएस से पढ़ाई करने वाले छात्र दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में दाखिला ले सकेंगे। अदालत ने कहा है कि अगर कोई छात्र पास है तो उसे सरकारी स्कूल में दाखिले से रोका नहीं जा सकता है।

ओपन स्‍कूल से पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने राहत दी है। एनआईओएस से पढ़ाई करने के बाद अब इन छात्रों को सीधे दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में दाखिला मिल सकेगा. दिल्‍ली सरकार के स्‍कूल 33 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रों को भी स्‍कूल में दाखिला देने से मना नहीं कर पाएंगे।

एजुकेशन एक्टिविस्‍ट और एडवोकेट अशोक अग्रवाल का कहना है कि नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ ओपन स्‍कूलिंग से दसवीं क्‍लास पास करने वाले छात्रों को दिल्‍ली सरकार के स्‍कूल 11वीं में दाखिला देने से मना नहीं कर पाएंगे। अभी तक ऐसा ही होता आ रहा था कि एनआईओएस से पढ़ाई करने वाले छात्रों को रेगुलर सकूलों में दाखिला नहीं मिलता था और आगे की पढ़ाई भी ओपन स्‍कूलिंग से ही करनी होती थी।

एडवोकेट अशोक कहते हैं कि दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दिल्‍ली सरकार को आदेश दिया है कि 38 फीसदी अंकों से 10वीं पास करने वाली छात्रा अनु कुमारी को दिल्‍ली सरकार के स्‍कूल में ह्यूमैनिटीज विषयों के साथ दाखिला दिया जाए. ऐसे में यह फैसला एक नजीर होगा और एनआईओएस से पढ़ने वाले सभी छात्रों को लाभ देगा।

अनु कुमारी पहले दिल्‍ली सरकार के स्‍कूलों में ही पढ़ती थी लेकिन घरेलू कारणों से उसने स्‍कूल छोड़ दिया और 10वीं ओपन स्‍कूलिंग से की. जिसमें उसके 38 फीसदी अंक आए। 11 वीं के लिए जब अनु दोबारा दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूल में गई और दाखिले की मांग की तो उसे दिल्‍ली सरकार के एक सर्कुलर के आधार पर दाखिला देने से मना कर दिया गया।

अनु ने सीधे ही एनआईओएस से पढ़ाई की थी लिहाजा दिल्‍ली सरकार ने दाखिला देने से मना कर दिया था। अब हाईकोर्ट ने अनु की याचिका को स्‍वीकार करने के साथ ही दिल्‍ली सरकार को आदेश दिया है कि उसे सत्र 2021-22 के लिए 11वीं में तत्‍काल दाखिला दिया जाए. हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि जो वर्गीकरण दिल्‍ली सरकार ने अपने सर्कुलर में किया है वह न्‍यायसंगत नहीं है।

दिल्‍ली सरकार के सर्कुलर के अनुसार एनआईओएस से पढ़ने वाले छात्रों को कम से कम दसवीं में 55 फीसदी अंक लाने होंगे. इस सर्कुलर में एक बात यह भी थी कि अगर बच्‍चे दिल्‍ली सरकार के प्रोजेक्‍ट सेंटर से ओपन स्‍कूलिंग के तहत पढ़ाई करते हैं तो प्राप्‍तांक प्रतिशत की यह बाध्‍यता लागू नहीं होती लेकिन सीधे एनआईओएस से करने पर लागू होती है।

faridabadnews faridabadnews24 High court orders for open students to get admission in Delhi's government schools
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.