Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला जी को लिखा पत्र, हरियाणा सरकार सनफ्लेग अस्पताल को सरकारी अस्पताल के रूप में विकसित करे : प्रेम सिंह धनखड़

उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला जी को लिखा पत्र, हरियाणा सरकार सनफ्लेग अस्पताल को सरकारी अस्पताल के रूप में विकसित करे : प्रेम सिंह धनखड़

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला जी से मांग की है कि सनफ्लेग अस्पताल को निजी हाथों में देने के बजाय सरकार इसे अपने अधीन लेकर सरकारी अस्पताल के रूप में विकसित करे क़्योंकि यहां पर पहले से इमारत खड़ी है तथा सरकार को सिर्फ संसाधन जुटाने हैं ताकि गरीब लोगों को समूचे उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। जजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला जी को पत्र लिखकर इस आशय की मांग की है। धनखड़ ने कहा कि फरीदाबाद आबादी के हिसाब से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है तथा यहां पर सरकारी अस्पताल के नाम पर सिर्फ बादशाह खान अस्पताल है जहां पर मरीजों की अधिक भीड़ होने के कारण इलाज करवाने में गरीबों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद तथा तिगांव विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांव में रहने वाले, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले तथा कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए आसपास सरकारी अस्पताल की ऐसी कोई सरकारी उत्तम व्यवस्था भी नहीं है।

यदि हरियाणा सरकार सनफ्लैग अस्पताल को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर वहां सरकार अस्पताल बना देती है तो इससे उन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले लाखों गरीब तबके के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। वर्तमान में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी सरकारी अस्पताल नही है तथा इस क्षेत्र में निजी अस्पतालों की भरमार हैं। निजी अस्पतालों में महंगी चिकित्सा होने की वजह से गरीब वर्ग के लोगों को इलाज करवाने में काफी परेशानी होती है। जजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने उम्मीद जताई कि उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला जी हरियाणा सरकार की नीति में इस बाबत उचित कदम उठाएंगे तथा फरीदाबाद व तिगांव विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Government to develop Sunflag Hospital as a government hospital: Prem Singh Dhankhar Letter written to Deputy Chief Minister Dushyant Chautala ji
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.