Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टीचरों के लिए क्या है आदेश, देखिये हरियाणा में 15 जून तक आगे बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

टीचरों के लिए क्या है आदेश, देखिये हरियाणा में 15 जून तक आगे बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

faridabadnews24By faridabadnews24May 28, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा : में स्कूलों की छुट्टियों को 15 दिन आगे बढ़ा दिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लैटर जारी कर दिया गया है। प्रदेश में 15 दिनों तक आगे स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढाया गया है। वहीं सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ने वाले आठ लाख बच्चों को टेबलेट दिये जाएंगे। शिक्षक और स्कूल स्टाफ के लिए रोस्टर के तहत खुलेंगे स्कूल, 1 जून से 50 फीसदी शिक्षक और स्कूल स्टाफ रोस्टर से स्कूल में रहेंगे मौजूद, शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी

विषय : ग्रीष्म अवकाश तथा विद्यालयों के संचालन बारे

उपरोक्त विषय के सन्दर्भ में उल्लेख है कि कोविड-19 महामारी के मध्यनजर संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए दिनांक 22.04.2021 को पत्र क्रमांक 3/1-2016 ACD (1) के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी तथा प्राइवेट विद्यालयों में 31 मई 2021 तक ग्रीष्म अवकाश की घोषणा करते. हुए विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए विद्यालयों को बन्द कर दिया गया था

इस सन्दर्भ में वर्तमान स्थिति का अवलोकन करने के उपरान्त सरकार द्वारा ग्रीष्म अवकाश को 15 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए 15 जून तक बन्द रखाप्रह जाएगा तथा विद्यालय मुखिया द्वारा तैयार किये गए रोस्टर के आधार पर 50% अध्यापक ही विद्यालय में 01 जून, 2021 से आयेंगे जिसमें मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के पत्र क्रमांक 62/19/2020-6GS-1 दिनांक 30.04.2021 की हिदायतों को ध्यान में रखा जाए विद्यालय का समय प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक रहेगा।

इस दौरान विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा विद्यालयों के अनिवार्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य यथा रिपोर्ट कार्ड का अध्ययन एवं वितरण, परीक्षा परिणाम रजिस्टर सम्बन्धित कार्यों का अद्यतन, सैक्शन / हाऊस का गठन करना, दाखिला से सम्बन्धित औपचारिकताएँ पूर्ण करना तथा विभाग के MIS पर अपडेट करना, ड्रॉपआउट होने की आशंका वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से सम्पर्क करना, पारस्परिक आदान प्रदान से पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करना आदि किये जाएंगे

अतः सभी विद्यालय मुखिया एवं प्रभारी अपने क्षेत्राधिकार के विद्यालयों में सभी अध्यापकों एवं अन्य गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की रोस्टर अनुसार हाजरी सुनिश्चित करते हुए उपरोक्त अनुसार कार्यक्रम की अनुपालना सुनिश्चित करें।

सहायक निदेशक (शैक्षणिक) ● कृतेः निदेशक सैकेण्डरी शिक्षा हरियाणा पंचकूला

 शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते अभी स्कूलों को खोलने का रिस्क नहीं लिया जा सकता। उन्होंने बताया कि स्कूलों की छुट्टियों को 15 दिन आगे बढ़ा दिया है। इसके लिए आज शाम तक लैटर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मई को स्कूलों की छुट्टियां खत्म हो रही थी।

 

 

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के कम होते ही स्कूलों में बच्चों की पढा़ई की तरफ फोकस किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की पढाई और सिटिंग व्यवस्था को लेकर फॉर्मूला तैयार करना शुरु कर दिया है। हालांकि प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया है कि स्कूलों को खोलने पर अभी विचार नहीं है। वहीं उन्होने बताया कि स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है।

 

शिक्षामंत्री ने बताया कि अभी कोरोना के केसों में काफी कमी आई है, लेकिन स्कूलों को अभी खोलने का रिस्क नहीं लिया जा सकता। अभी तक कोरोना अच्छी तरह से कंट्रोल नहीं होता तब तक स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था को अन्य तरीके से बनाने की तैयारी की जा रही है।शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यार्थियों, स्कूल में बैंच, कमरों की संख्या सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्कूल वाइज डाटा भेजने के आदेश जारी किए गए है।

faridabadnews faridabadnews24 see Haryana's school holidays extended till June 15 What is the order for teachers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.