दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कह कि दिल्ली में जैसे- जैसे कोरोना के मामले कम होंगे, हम और अनलॉक करेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजधानी को जल्द ही अनलॉक करने की बात कही।
इस दौरान केजरीवाल साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 900 नए मामले आए हैं। जैसे-जैसे केस कम होंगे, हम और अनलॉक करेंगे। दरअसल केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली ने किसी प्रकार कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब सरकार धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार से एक सप्ताह के लिये फैक्टरियां दोबारा खोली जा सकेंगी और निर्माण कार्यों की बहाली को मंजूरी दी जाएगी। डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “यह समय अनलॉक प्रक्रिया शुरू करने का है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि लोग कोरोना वायरस से तो बच जाएं लेकिन भूख से मर जाएं। हमें कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और आर्थिक गतिविधियों को मंजूरी देने के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।”
news source from : punjabkesari
