Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : लक्षण दिखने पर ज़रूर करवाये टेस्टिंग, लोगो से किया आग्रह

फरीदाबाद : लक्षण दिखने पर ज़रूर करवाये टेस्टिंग, लोगो से किया आग्रह

faridabadnews24By faridabadnews24May 29, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने जिला के लोगों से आग्रह किया है कि वह कोविड-19 का कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपना आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला में आरटीपीसीआर एंटीजन टेस्ट का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी कोविड-19 पॉजिटिव के मामले आते हैं उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उनके टेस्ट भी लगातार किए जा रहे हैं।

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला के स्थानीय बी.के. नागरिक अस्पताल, नागरिक अस्पताल बल्लभगढ़ सहित जिला के सभी पीएचसी, सीएचसी और यूएचसी स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कैम्पों के जरिये लोगों की कोविड-19 वैश्विक महामारी की टेस्टिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग आपस में तालमेल बनाकर बेहतर कार्य कर रहा है। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला के प्रत्येक नागरिक का कोविड-19 संक्रमण का टेस्ट किया जाएगा। जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं।

उनका इलाज जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन, कोविड-19 केयर सेंटर में चिकित्सकों की सलाह पर किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में गली-गली और मौहल्लों में एनाऊंसमैंट के जरिये आमजन को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उपायुक्त यशपाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाये रखें और अपने हाथों को साबुन से या बार-बार सैनिटाईज करते रहें। ताकि कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिहं पुनिया ने बताया कि स्थानीय नागरिक अस्पताल बी.के. में प्रतिदिन 500 लोगों की आरटीपीसीआर और 1500 से 2000 लोगों के प्रतिदिन रैपिड एंटीजन कोरोना वायरस टेस्टिंग की जा रही हैं। इसी प्रकार बल्लभगढ़ के नागरिक अस्पताल में भी प्रतिदिन ढाई सौ से 300 लोगों के कोविड-19 किए संक्रमण के टेस्ट किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग का रिजल्ट तुरंत दे दिया जाता है। जबकि आरटीपीसीआर के टेस्टिंग सैम्पलिंग लैब के माध्यम से बाद में आती है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर के सैंपल ईएसआई और जिला मॉलीक्युलर लैब, टीएचएसटीआई लैब भेजे जाते हैं और वहीं से सेंपलिंग की टेस्टिंग आती है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिक अस्पताल बी.के. में अब तक रैपिड एंटीजन के 217108 टेस्ट किए जा चुके हैं। इसी प्रकार जिला में रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर के वीरवार तक 828767 टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीँ बल्लभगढ़ एसएमओ डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बल्लभगढ़ के अम्बेडकर चौक और अग्रसेन चौक पर आमजन की कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर टेस्टिंग की गई।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के गांव अटाली, मौजपुर, फतेहपुर बिलौच, पाली मोहब्बताबाद, गोठड़ा मोहब्बताबाद, बादशाहपूर, पाली, पन्हेडा खुर्द, बदरपुर सैद, अमीपुर, महावतपूर, सदपूरा, तिगांव, हीरापुर, सुनपेड़, चन्दावली, सौतई, मोहाला, हरफला, नंगला जोगियान, लहंडोला, मंझावली, बदरौला, फतेहपुर, चांदपुर व शाहजहांपुर में लोगों के कोविड-19 के संक्रमण की आरटीपीसीआर टेस्टिंग की गई।

Faridabad: Testing must be done if symptoms appear faridabadnews faridabadnews24 people are urged
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.