चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने युवा लड़कों और लड़कियों को बड़ा तोहफा दिया है। जिन युवाओं में देश-प्रेम की भावना है और वे पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उन्हें पंजाब पुलिस ने एक सुनहरा मौका दिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस युवा लड़कों और लड़कियों को भर्ती करने जा रही है। युवाओं को कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया जाएगा। इसकी बाकी जानकारी जल्द ही पंजाब पुलिस की वैबसाइट पर भी प्रकाशित हो जाएगी।
