लुधियाना : कोरोना की दूसरी लहर के चलते 9 अप्रैल से सस्पैंड चल रही लुधियाना दिल्ली फ्लाइट का संशोधित शैड्यूल जारी करते हुए एयर इंडिया ने 15 जून तक उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह लगातार चौथा मौका है जब लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट का शैड्यूल संशोधित कर उड़ानें कैंसिल की गई हैं। सबसे पहले 9 अप्रैल को फ्लाइटें स्थगित करने के बाद 10 मई, फिर 21 मई और तीसरी बार 31 मई तक रद्द कर दी गई थीं।
