Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » माँ को खोने वाले युवक ने की कार्यवाही की मांग, मेवाती मेडिकल कॉलेज में खराब वेंटीलेटर की वजह से हुई थी माँ की मौत

माँ को खोने वाले युवक ने की कार्यवाही की मांग, मेवाती मेडिकल कॉलेज में खराब वेंटीलेटर की वजह से हुई थी माँ की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24May 31, 2021No Comments5 Mins Read

हथीन : एक युवक हेमंत कुमार पुत्र श्री बिहारी लाल, निवासी वार्ड-2, मोहल्ला-बासजटवाड़ा, हथीन, जिला पलवल,हरियाणा मोबाइल नम्बर-9896911736  ने अपनी पीड़ा सुनायी है और सरकार ने कार्यवाही की मांग की है, मेवाती मेडिकल कॉलेज में एक वेंटीलेटर पर उसकी माँ की मौत हो गयी, इससे पहले भी उस वेंटीलेटर पर कई मरीजों की मौत हो चुकी है इसलिए युवक ने वेंटिलेटर को ठीक करने की मांग की है

युवक ने बताया मेरी माता श्रीमती माया देवी पत्नी बिहारी लाल,आयु-59 साल, निवासी वार्ड नंबर 2, मोहल्ला जटवाड़ा, हथीन जिला पलवल को पोस्ट कोविड सांस की समस्या के चलते दिनांक 22 मई को दोपहर बाद नूंह के नलहड़ स्थित शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शाम को माता जी को आईसीयू-1 (प्रथम तल) के बेड नंबर 13 पर शिफ्ट किया गया। रात करीब 11:15 बजे के लगभग तक आईसीयू वन में मैं (हेमंत कुमार) अस्पताल प्रशासन के निर्देशानुसार पीपीई किट पहनकर माँ की देखरेख के लिए मौजूद रहा। तत्पश्चात मेरा भाई दिनेश कुमार पीपीई किट पहनकर माँ की देखरेख में आईसीयू में गया। 22-23 मई की देर रात करीब 12:00 बजे मेरा भाई ग्लब्स लेने के लिए वार्ड के अंदर ही बने नर्सिंग स्टेशन की तरफ गया। जब लगभग दो मिनट बाद माँ के पास गया तो पाया कि माँ के शरीर में कोई क्रिया प्रतिक्रिया (हलचल) नहीं हो रही थी। दिनेश ने तुरंत नर्सिंग स्टाफ को पुकारा और वेंटिलेटर/बायपेप अर्थात साँस देने वाली मशीन की तरफ देखा तो वह बंद पड़ी हुई थी। उन्होंने सीपीआर इत्यादि किया किंतु हमारी माता को नहीं बचाया जा सका।

यह वेंटिलेटर/बायपेप अर्थात साँस देने वाली मशीन तब भी बन्द हुई थी जब मेरे भाई दिनेश की उपस्थिति में माता जी(मम्मी) को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। भाई दिनेश ने तब भी इस विषय पर डॉक्टरों से कहा था कि इस मशीन में खराबी लग रही है, और भी बेड खाली पड़े हुए हैं कृपया माताजी को सही मशीन वाले बेड पर शिफ्ट कर देवें, खराब मशीन वाले बेड पर ना रखें लेकिन, डॉक्टरों ने उसे यह कर चुप करा दिया और डांटते हुए कहा कि तू डॉक्टर है या हम। कुछ देर बाद में माता जी बड़ी मुश्किल से नार्मल हो पाई थी।
श्रीमान जी माँ के दोनों हाथ भी नर्सिंग स्टाफ ने बांध हुए थे।हमने जब इसके बारे में नर्सिंग स्टाफ से कहा तो बोले कि ये हमारा अपना ही तरीका है।
श्रीमान जी माँ को मशीन के साथ ऑक्सीजन देने के लिए एयरटाइट मास्क लगाया गया था, रात को अचानक मशीन बंद होने से ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गई, एयरटाइट मास्क में से बाहर से नॉर्मल सांस भी मेरी माँ नहीं ले पाई, चिल्लाने की आवाज भी बाहर नहीं आ पाई, दोनों हाथ बंधे होने के कारण मास्क भी नहीं हटा पाई जिसके चलते मेरी माँ का दम घुट गया, अस्पताल प्रशासन व अस्पताल के कारिंदों की जानबूझकर की गयी इस घोर लापरवाही के चलते अंततः मेरी माँ की मृत्यु हो गयी।
जब अंदर से दिनेश ने हमें फोन कर घटना की सूचना दी तो हम दौड़कर अंदर पहुंचे तो पाया कि नर्सिंग स्टाफ सीपीआर कर रहा था, तथा अमुक मशीन बंद पड़ी थी। फिर हमें बाहर निकाल दिया गया तो हम दुखी होकर रोने लगे तो अन्य मरीजों के तीमारदार हमारे पास आए, व एक तीमारदार ने पूछा कि ये किस बेड़ की घटना है तो हमने बताया कि तेरह नंबर बेड की है तो अमुक तीमारदार ने बोला कि सप्ताह भर में ही इसी बेड पर यह आठवीं-दसवीं मौत है, सबसे ज्यादा मौतें इसी बेड पर हुई हैं, क्योंकि इस पर जो ऑक्सीजन देने वाली मशीन है वह कभी भी ठप्प हो जाती होगी तथा अस्पताल प्रशासन व इंचार्ज अस्पताल को यह भली भांति पता है कि इस बेड पर किसी भी मरीज को रखना उसकी जान जोखिम में डालना है।
नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर द्वारा भाई दिनेश कुमार के सामने तेरह नम्बर बेड पर माताजी को शिफ्ट करते समय भी अमुक ऑक्सीजन/वेंटिलेटर  मशीन में खराबी आ चुकी थी, और उन्हें पता था कि इस बेड पर ऑक्सीजन मशीन कभी भी बंद हो सकती है, मेरे भाई दिनेश ने खाली पड़े अन्य बेड पर शिफ्ट करने के लिए भी गुहार लगाई थी, फिर भी मेरी माता जी को फिर भी जोखिम भरी स्थिति में हाथ बांध कर अमानवीय तरीके से  रखा गया। रात के समय जब ऑक्सीजन मशीन बन्द होने से ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप्प हुई तो उस समय अस्पताल का कोई भी कर्मचारी या डॉक्टर ने ध्यान नहीं दिया था। अस्पताल के कारिन्दों व अस्पताल इंचार्ज और डॉक्टरों की जानबूझकर की गई गलती के कारण मेरी माँ को मृत्यु हो गई। जो अमानवीय कृत्य द्वारा मानवीय हत्या है।
श्रीमान जी आप से न्याय की अपेक्षा करता हूं और आशा करता हु की इस मानवीय हत्या को करने वाले अस्पताल प्रशासन व नर्सिंग स्टाफ व सभी दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए व उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए और हमें इंसाफ दिलाया जाए।
faridabadnews faridabadnews24 the mother died due to bad ventilator in Mewati Medical College The young man who lost his mother demanded action
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.