कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस के कहर के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शराब पीने वालों को बड़ी सुविधा दी है, केजरीवाल के इस फैसले से निश्चित ही दिल्ली के शराबियों में ख़ुशी होगी। नए आदेश के मुताबिक, अब शराब पीने वालों को ठेके पर खरीदने के लिए जाना नहीं होगा, बल्कि घर पर ही मिल जाएगी, जी हाँ सीएम केजरीवाल ने होम डिलेवरी की अनुमति दे दी है.
दिल्ली सरकार ने भारतीय शराब और विदेशी शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी है..कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शराब की होम डेलिवरी की अनुमति दी है, नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में एप या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होम डिलीवरी के लिए शराब का ऑर्डर दिया जा सकता है।
दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियम, 2021 के साथ किए गए परिवर्तनों के बाद दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल का उपयोग करके ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से करने की अनुमति दी जाएगी।
गौरतलब है कि साल 2020 में कोरोना के कारण सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा था, अनलॉक होते ही दिल्ली में ठेके पर शराबियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, भीड़ को देखकर ऐसा लगा मानो कोरोना ख़त्म हो गया, या इसे पीने लेने से कोरोना का खात्मा हो जाएगा। दिल्ली में शराब ठेकों पर उमड़ी भीड़ के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शराब की होम डिलीवरी पर विचार करने का सुझाव दिया था। हलांकि शराब के लिए किस ऐप या वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, अभी इसकी जानकारी सामनें नहीं आई है.
दिल्ली से पहले छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भी शराब की होम डिलेवरी की सुविधा सरकार ने मुहैया करवाई है शराबियों के लिए. विपक्ष ने सरकार के इस फैसले पर सवाल भी उठाया था, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने विरोध को दरनिकार करते हुए अपने फैसले पर कायम रही.
