Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गर्भवती महिलाओं को कोरोना से बचाने के लिए 25 हजार घरों तक पहुंचाईं दवाएं

गर्भवती महिलाओं को कोरोना से बचाने के लिए 25 हजार घरों तक पहुंचाईं दवाएं

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2021No Comments4 Mins Read

राजस्थान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जनजीवन को बुरी से प्रभावित किया। शहरी इलाकों के साथ गांवों में संक्रमितों और मौत का आंकड़ा दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा था। ऐसे में उदयपुर में पांच महिला अफसरों ने यह तय किया कि किसी भी हाल में गर्भवती महिलाओं को कोरोना की चपेट में नहीं आने देंगी।

उन्होंने इसे मिशन की तरह लिया और करीब 25 हजार घरों में पहले से कुछ दवाएं पहुंचा दीं। उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक भी किया। नतीजा यह हुआ कि बेहद कम महिलाएं संक्रमित हुईं। फिलहाल महिलाओं को तीन कैटेगरी में बांटकर उनकी देखभाल की जा रही है।

गर्भवती महिला की ऑक्सीजन जांच करतीं IAS डॉ मंजू।

5 महिला अधिकारियों ने शुरू की मुहिम
जिला परिषद की CEO डॉ. मंजू चौधरी ने बताया कि महामारी में गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उदयपुर में ही कार्यरत RPS प्रेम धनदे, IAS अपर्णा गुप्ता, RAS ज्योति ककवानी और IAS गुंजन सिंह के साथ मिलकर हमने ऑपरेशन उम्मीद की शुरुआत की।

आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में रोज महिलाओं की जांच करती हैं।

घर-घर जाकर किया जा रहा उपचार
ऑपरेशन उम्मीद के तहत ग्रामीण अंचल में आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ANM डोर-टू-डोर सर्वे कर गर्भवती महिलाओं का पता लगाती हैं। इस दौरान सर्दी, खांसी, जुकाम के लक्षण होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जाता है। इसके बाद भी गर्भवती महिला की तबीयत ठीक नहीं होती, तो उनकी कोरोना जांच कराई जाती है। उन्हें अस्पताल लाने, डॉक्टर और बेड की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी हमारी टीम की है।

ग्रामीण इलाकों में डोर टू डोर सर्वे करतीं आशा सहयोगिनी।

25 हजार गर्भवती महिलाओं का सर्वे
ऑपरेशन उम्मीद से जुड़ी उदयपुर की रसद अधिकारी RAS ज्योति ककवानी ने बताया कि ग्रामीण अंचल में अब तक 25 हजार गर्भवती महिलाओं का पता लगाया जा चुका है। उन्हें तीन कैटेगरी ग्रीन, येलो और रेड में बांटा गया है। जिनमें कुल 332 गर्भवती महिलाओं को सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षण थे।

इसके बाद इनकी प्राथमिक जांच की गई। इनमें 225 महिलाओं को ग्रीन कैटेगरी, 98 महिलाओं को यलो कैटेगरी और 9 महिलाओं को रेड कैटेगरी में शामिल किया गया। इनमें ग्रीन और यलो कैटेगरी की महिलाओं का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। वहीं, रेड कैटेगरी की 9 महिलाओं को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण अंचल में महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेती हेल्थ टीम।

पुलिस और परिवहन का जिम्मा RPS प्रेम का
ऑपरेशन उम्मीद में शामिल RPS अधिकारी प्रेम धनधे ने बताया कि ग्रामीण अंचल में मूलभूत सुविधाओं की काफी समस्या है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर संबंधित थाना स्टाफ की ओर से मदद पहुंचाई जाती है। साथ ही गंभीर बीमार होने पर उन्हें अस्पताल लाने के लिए भी पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। इसके इसके लिए मैं लगातार टीम की महिला साथियों से कोऑर्डिनेट कर संबंधित थाना स्टाफ को इसकी जानकारी देती हूं।

गर्भवती महिलाओं की जांच करतीं एएनएम।

दवा के साथ राशन भी पहुंचाया जा रहा
IAS अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं के उपचार के साथ उन्हें दवा और राशन किट भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वक्त से जिला प्रशासन की टीम के साथ ही पंचायत स्तर पर विशेष निगरानी दल तैयार किए गए हैं। जो गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रख रहे हैं।

झाड़ोल में गर्भवती महिलाओं का सर्वे करने पहुंचीं IAS गुंजन सिंह।

IAS गुंजन सिंह हर दिन गर्भवती महिलाओं की करवा रही जांच
IAS गुंजन सिंह ऑपरेशन उम्मीद के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और ANM के जरिए हर दिन गर्भवती महिलाओं के घर जाकर उनकी जांच करा रही हैं। उनका फोकस इस बात पर रहता है कि ग्रीन और यलो कैटेगरी में शामिल महिलाएं रेड कैटेगरी में न पहुंच जाएं। इसके साथ ही उनके परिजनों में भी सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षण होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया करवाया जा रहा है।

15 दिन पहले शुरू हुआ अभियान

  • उदयपुर जिले के 20 ब्लॉक में लगभग 2100 गांव में 16 मई से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया गया था। इसमें लगभग 3300 आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और टीचर्स ने डोर-टू-डोर सर्वे कर 25 हजार गर्भवती महिलाओं का पता लगाया।
  • इस अभियान में ऑपरेशन उम्मीद की टीम ने तीन लाख से ज्यादा छोटे बच्चों का भी सर्वे किया। जिन्हें सर्दी, खांसी, जुखाम होने पर प्राथमिक उपचार दिया गया है। फिलहाल उदयपुर की महिला अधिकारियों का यह अभियान लगातार जारी है।
faridabadnews faridabadnews24 Medicines delivered to 25 thousand homes to protect pregnant women from corona
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.