प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम CBSE 12वीं की परीक्षा करवाए जाने या इसे रद्द करने पर बैठक करेंगे। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी पीएम मोदी को परीक्षा कराए जाने के सभी विकल्पों की जानकारी भी देंगे। साथ ही पीएम मोदी परीक्षा पर सभी राज्यों से आए सुझावों पर भी विचार करेंगे। बत दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद इससे संबंधित समस्याओं की वजह से मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया।
शिक्षा मंत्री निशंक आज CBSE, ICSE समेत अन्य स्टेट बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला लेने वाले थे अचानक उनकी तबीयत खराब होने के कारण अब यह फैसला देरी से आ सकता है। पिछले महीने हुई केंद्रीय मंत्रियों की बैठक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री कहा था कि शिक्षा मंत्रालय 1 जून को बोर्ड परीक्षाओं पर आधिकारिक घोषणा करेगा। कई राज्यों ने परीक्षा नहीं कराने पर केंद्र सरकार को सुझाव दिया है तो कई कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एग्जाम करवाने को तैयार हैं।
