Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » काबिज लोग अब नगर निगम की प्रॉपर्टी पर बन जाएंगे मालिक

काबिज लोग अब नगर निगम की प्रॉपर्टी पर बन जाएंगे मालिक

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2021No Comments3 Mins Read

बीस साल से ज्यादा समय से नगर निकाय प्रॉपर्टी पर काबिज लोगों को अब मलकियत मिलेगी। उन्हें यह प्रॉपर्टी कलेक्टर रेट पर 20 से 50 फीसदी तक की छूट पर दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से योजना तैयार कर ली गई है। यह योजना 1 जून से शुरू हो जाएगी। इसके दायरे में वही लोग आएंगे, जो 31 दिसंबर 2001 से पहले से काबिज हैं।

इसके अलावा अब जिन दुकानों या मकानों के पास निकायों की खाली कोई जमीन का टुकड़ा या जगह है, वह बेची जाएगी। इसके लिए रेट थर्ड पार्टी से तय कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस बात की घोषणा की है। इससे फरीदाबाद के तीन हजार से अधिक लोगों को फायदा हाेगा। निगम की ये दुकानें पूरे शहर में कई स्थानों पर हैं।

हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम जुनेजा एवं व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया का कहना है कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को राहत मिली है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक एनआईटी एक बिजली घर के पास,एनआईटी चार-पांच चौक के पास, एनआईटी एक नंबर मार्केट के अंदर, बाटा चौक, मुजेसर फाटक के पास, गवर्नमेंट प्रेस के पास, जवाहर कॉलोनी,बल्लभगढ़ में धर्म सिंह मार्केट, पोस्ट आफिस के सामने, ओल्ड फरीदाबाद में फरीद पार्क के पास दुकानें बनी हैं।

इनकी संख्या तीन हजार से अधिक है। उधर नगर निगम के पूर्व सीनियर टाउर प्लानर रवि सिंगला का कहना है कि सरकार काे सड़कों पर बनी दुकानों पर मालिकाना हक नहीं देना चाहिए। इससे आने वाले दिनों में ट्रैफिक की बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।

लाेगों को 20 से 50 फीसदी तक कलेक्टर रेट में मिलेगी छूट

निगम अधिकारी करेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन| सरकार ने कहा कि निगम अधिकारियों द्वारा मौके का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। कब्जा सही पाए जाने पर निगम 15 दिन में 25 प्रतिशत राशि जमा कराने का नोटिस जारी करेगा। बाकी 75 प्रतिशत राशि अगले तीन माह में जमा करानी होगी।

यदि बहुमंजिला बिल्डिंग पर अलग-अलग व्यक्ति का कब्जा है तो उनके रेट अलग होंगे। यदि किसी भवन पर एक मंजिल और है तो भूतल कब्जाधारी को 60 तो पहली मंजिल वाले को 40 प्रतिशत कीमत भुगतान करनी होगी। यदि बिल्डिंग दो मंजिला है तो भूतल वाले को बेस रेट का 50 प्रतिशत, प्रथम तल 30 और दूसरी मंजिल के लिए बेस रेट का 20 प्रतिशत राशि तय किया गया है। छत का अधिकार ऊपरी मंजिल वाले का रहेगा। लेकिन वह उस पर निर्माण नहीं कर सकेगा।

निकायों की प्रॉपर्टी पर काबिज लोगों को मलकियत देने के लिए कलेक्टर रेट का जो स्लैब बनाया गया है। उसके अनुसार यदि कोई 20 साल से काबिज है तो उसे कलेक्टर रेट पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी प्रकार 25 वर्ष वाले को 25, 30 वर्ष वाले को 30, 35 वर्ष वाले को 35, 40 वर्ष वाले को 40, 45 वर्ष वाले को 45 और 50 वर्ष से काबिज को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अधिकतम छूट 50 प्रतिशत ही रहेगी।

चौटाला का कार्यकाल से हो रही थी मांग| लीज की दुकानों के लिए संघर्ष करने वाले कृष्ण अदलखा का कहना है कि व्यापारियों की यह मांग तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल से की जा रही थी। इसके बाद भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में भी यह मामला पहुंचा था।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पहले कार्यकाल में सरकार ने घोषणा की थी कि मालिकाना हक देने के लिए कलेक्टर रेट जमा कराना होगा। लगातार सरकार से बातचीत चलती रही। इसके बाद सरकार ने छूट देने की घोषणा अब की है। उधर निगम कमिश्नर डा. गरिमा मित्तल का कहना है कि अभी सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही गाइडलाइन के अनुसार काम किया जाएगा।

faridabadnews faridabadnews24 People will now become owners on the property of the Municipal Corporation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.