फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] रक्तदान जीवनदान है, इसलिए ही इसे महादान कहा गया हैं, उक्त विचार वूमेंस पावर संस्था की प्रेजिडेंट चांदनी आज़ाद अली ने संस्था द्वारा लगाए गये ब्लड डोनेशन कैंप के शुभारम्भ के अवसर पर कहीं. वूमेंस पावर संस्था के द्वारा गौछी गांव में रक्तदान ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया जिसका शुभारम्भ वूमेंस पावर संस्था की प्रेजिडेंट चांदनी आज़ाद अली की माँ ने किया. इस अवसर पर बात करते हुए चांदनी आज़ाद अली ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।
उन्होंने कहा कि वूमेंस पावर टीम इसी तरह से लगातार हर महीने ब्लड डोनेशन कैंप लगाती रहेगी और हम सब साथ मिलकर इस नेक कार्य में हमेशा साथ रहेंगे। चांदनी आजाद अली ने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद व्यक्त प्रकट करते हुए कहा कि वे सभी का दिल से आभार प्रकट करती हैं जिन्होंने इस महामारी के समय में भी आगे आकर रक्तदान किया। इस कैंप में Rotary Blood Bank प्रेसिडेंट दीपक प्रसाद और CMO अंजू गुप्ता भी मौजूद रहे. उन्होंने सभी ब्लड डोनर्स की हौसला अफजाई की और साथ ही सभी को गाइडलाइंस फॉलो करने के बारे में जानकारी दी. ब्लड डोनेशन कैंप में संस्था के सदस्य सुमित राजपूत, अमन अग्रवाल, अमन शर्मा, उमंग अग्रवाल, राधा शर्मा व दिव्या आदि उपस्थित रहे
