Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » व्यापारी बोले : दुकान खोलने का समय बदले सरकार, इस अनलॉक से लॉकडाउन ही अच्छा है

व्यापारी बोले : दुकान खोलने का समय बदले सरकार, इस अनलॉक से लॉकडाउन ही अच्छा है

faridabadnews24By faridabadnews24June 2, 2021No Comments2 Mins Read

बाड़मेर में करीब डेढ माह बाद बुधवार को सुबह 6 बजे बाड़मेर और बालोतरा के बाजार खुले। बाजारों में सुबह नौ बजे तक ग्राहक कम ही नजर आए। कुछ दुकानों में जरूर भीड़ होने के कारण लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। व्यापारी बोले कि बाजार सुबह 6 से 11 बजे न खुलवाकर 10 से 3 तक बजे खुलवाये जाए। इस समय से तो अच्छा है कि सरकार लॉकडाउन लगा कर ही रखें। रेन बसेरा के आगे वाहनों का जाम भी नजर आया। मॉडिफाइड लॉकडाउन की पालना के लिए टीमें घूमती नजर आई।

बुधवार को बाड़मेर शहर के स्टेशन रोड़, ढाणी बाजार, इलुजी बाजार, रतन सिंह मार्केट, लक्ष्मी बाजार सहित बाजार सुबह 7 बजे से खुलना शुरू हुआ। सुबह 8 बजे तक करीब-करीब पूरा बाजार खुल गया। डेढ माह बाद बाजार खुलने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली तो कुछ व्यापारियों का कहना है कि हर कोई सुबह 7 बजे उठता है और 8-9 बजे तैयार होकर बाजार आता है और 11 बजे तक बाजार बंद हो जाता है। इसमें दुकानदार व्यापार कैसे करेगा।

बाड़मेर में मिनी अनलॉक में खुला बाजार

मोनिका सूज स्टोर संचालक प्रिंस का कहना है कि सरकार और प्रशासन ने सुबह 6 से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी। इस समय में व्यापारी भी नहीं पहुंच पाता है तो ग्राहक कैसे पहुंचेगा। इससे तो हमें नुकसान ही है। स्टॉफ, और दुकान का भाड़ा भी नहीं निकाल सकते हैं। सरकार और प्रशासन से मांग है कि चार-पांच घंटे ही बाजार खोलना है तो सुबह 10 बजे 3 बजे तक कर दें। नहीं तो सरकार वापस लॉकडाउन लगा दे।

सोशल डिस्टेसिंग भूलें

मिनी अनलॉक होने से लोग घरों से बाहर निकले। रैन बसेरा, स्टेशन रोड़, गांधी चौक, जिला अस्पताल, विवेकानंद सर्किल के आसपास लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए और एकत्रित होकर बैठ गए। इन जगहों पर कई लोग बिना मास्क भी घूमते हुए नजर आए।

वाहनों का लगा जाम

लॉकडाउन खुलने से लोग डेढ माह बाद घरों से बाहर निकले। इससे रैन बसेरा, रेलवे फाटक के आगे 9 बजे आमने-सामने वाहनों का जाम लग गया। चौपहिया और दुपहिया वाहन का जाम लग गया। करीब पांच मिनट बाद जाम खुला और आवागमन सुगम हुआ।

मॉडिफाइड लाॅकडाउन की पालना करवाने के लिए बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुरेश कविया और नगर परिषद‌ की टीम घूमती नजर आई। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मोडिफाइड लॉकडाउन की पालना के लिए अलग-अलग टीमें भी बनाई हैं।

faridabadnews faridabadnews24 lockdown is better than this unlock Trader said: Government changed the time of opening the shop
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.