फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] इस कोरोना काल में कई स्कूल जहां अप्रैल, मई और जून की तीन महीने की फीस जमा न करने पर बच्चों के नाम काटने की धमकी दे रहे हैं वहीं एक स्कूल ऐसा है जिसने कोरोना की बीमारी से अनाथ हुए बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की पहल है। यह स्कूल है सतयुग दर्शन।
भूपानी लालपुर रोड स्थित इस स्कूल ने घोषणा की है कि कोरोना महामारी के कारण जो बच्चे अनाथ हुए हैं उनमें से 12 बच्चों को मैरिट के आधार पर स्कूल निशुल्क शिक्षा देगा उम्मीद एक आशा की किरण योजना के तहत स्कूल ने यह घोषणा की है।
जनकल्याण की भावना व मानवतावादी दृष्टिकोण के तहत स्कूल की ओर से लिया गया यह फैसला अन्य स्कूलों के लिए एक नजीर है। प्रधानाचार्य नीरज मोहन पुरी ने इस संदर्भ में जानकारी दी।
