फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] नगर निगम परिसर स्थित बैंक शाखा से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स न वसूलना निगम के गले की फांस बन गया है। अब इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने दखल देते हुए निगम प्रशासन को आदेश दिया है कि बैंक से बकाया वसूल कर एक सितंबर तक जवाब पेश करे।
निगम मुख्यालय के अंदर बैंक की शाखा है। यह शाखा 1993 से चल रही है लेकिन अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है। ज्वाइंट कमिश्नर एनआईटी प्रशांत अटकान का कहना है कि बैंक पर करीब 1 करोड़ रुपए लीज के तौर पर बकाया है। इसी आधार पर 26 नवंबर 2020 को शाखा को सील कर दिया गया था।
इसके बाद बैंक अधिकारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर को पत्र लिख शाखा खोलने का अनुरोध किया तो उन्होने मना कर दिया था। इसके बाद बैंककर्मी तत्कालीन कमिश्नर यश गर्ग से मिले। उन्होंने सील खोलने के आदेश दे दिए थे। कुछ माह पहले बैंक का एक प्रतिनिधिमंडल निगम के तत्कालीन कमिश्नर यशपाल यादव से मिला और पूरी जानकारी दी।
