गुरदासपुर के पास के गांव गोहत पोखर से संबंधित 2 बहनों के इकलौत भाई द्वारा मां की मामूली झिड़क कारण खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है, जिसकी लाश 13 दिनों बाद बब्बेहाली पुल नजदीक नहर से मिली। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह(15) पुत्र निशान सिंह निवासी गोहत पोखर के रूप में हुई है। मृतक गुरप्रीत ने हाल ही में करीब 100 प्रतिशत नंबर लेकर 10वीं कक्षा पास की थी।
जानकारी के अनुसार उक्त लड़के के परिवार की आर्थिक हालत भी ज़्यादा अच्छी नहीं है, जिस कारण माता -पिता को अपने इस लड़के से बड़ी -बड़ी उम्मीदें थे। गत दिवस वह मोबाइल फ़ोन का ज़्यादा प्रयोग कर रहा था, जिस कारण मां ने उसे झिड़क दिया, जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि इसी झिड़क से नाराज़ होकर वह अपना साइकिल लेकर घर से चला गया। जब वह घर न आया तो तालाश करने पर गाजीकोट नज़दीक नहर किनारे से उसका साइकिल बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा उस दिन से ही उसकी तालाश की जा रही थी और अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि गुरप्रीत सिंह ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बब्बेहाली पुल नज़दीक नहर पर बने पॉवरहाऊस से पहले उसकी लाश बरामद हो गई है, जिसके तहत पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दी है।
