Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विज बोले – हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटैक, स्टाफ होंगे अपग्रेड

विज बोले – हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटैक, स्टाफ होंगे अपग्रेड

faridabadnews24By faridabadnews24June 5, 2021No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड और हाईटैक करने का बड़ा फैसला किया गया है। हमने स्वास्थ्य सेवाओं को आने वाले कल के लिए बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी है। विज ने कहा कि नई योजना में यह प्रारूप तैयार किया जा रहा है कि कितनी जनसंख्या के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का फैसला किया है। इसके लिए डाक्टर्स व अन्य कर्मियों का डाटा एकत्र करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार को अफसरों के साथ बैठक में विज ने कहा कि हर अस्पताल में कितने ऑक्सीजन बैड होने चाहिए, कितने प्रतिशत बैड आई.सी.यू. होने चाहिए और कितने प्रतिशत वैंटीलेटर होने चाहिए, यह हमारी टैक्नीकल कमेटी तय करेगी। इसके लिए हमने सारा ब्लूप्रिंट तैयार किया है। विज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट होने चाहिए। 30 बैड के ऊपर वाले अस्पतालें में अपनी जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन निर्माण की क्षमता होनी चाहिए। सभी अस्पतालों में पाइप्ड गैस लाइन होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमने कैटरिंग सर्विस भी सभी अस्पतालों में शुरू करने का फैसला किया है।

डैशबोर्ड पर मंत्री व अफसर करेंगे मॉनीटरिंग
विज ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सी.एस.सी. स्तर के जितने अस्पताल हैं, वह सभी अस्पताल डिजिटल लैवल से कनैक्ट होने चाहिए ताकि हर एक्टिविटी डी.जी. हैल्थ, ए.सी.एस. हैल्थ, ए.सी.एस. मैडीकल एजुकेशन और उनके डैशबोर्ड पर हो, ताकि हर तरह की एक्टिविटी को मॉनिटर किया जा सके। विज ने कहा कि वह खुद हर रोज की गतिविधियों की जानकारी डैशबोर्ड के जरिए प्राप्त करेंगे।

ट्रेनिंग न करने वाले कर्मियों को नहीं मिलेगा इंक्रीमैंट
विज ने कहा कि जो हमारे डाक्टर, पैरामैडीकल स्टाफ व नर्सें है, सभी के रैगुलर ट्रैनिंग प्रोग्राम शुरू होंगे, नए तरीके के इलाज व दवाइयां आ रही हैं। इसलिए डाक्टर्स को अपग्रेड करने के लिए ट्रेनिंग सैंटर में परमानैंट स्टाफ होना चाहिए और सबको रैगुलर ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो ट्रेनिंग नहीं लेगा उसे इंक्रीमैंट नहीं दिए जाएंगे, ऐसी व्यवस्था की जाएगी।

कोरोना के तीसरे फेज को लेकर सरकार हर स्तर पर तैयार
विज ने कहा कि कोरोना के तीसरे फेज को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी गई है और इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। विज ने कहा कि किस आधार पर ये भविष्यवाणी की जा रही है कि वायरस बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेगा, जबकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस प्रकार की भविष्यवाणी की जा रही है इसलिए हमने इस पर विचार किया है और जितने भी बच्चों के डाक्टर रखने की आवश्यकता है, उस पर हम सहमति बना रहे हैं।

faridabadnews faridabadnews24 staff will be upgraded Vij said - Health services will be hi-tech in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.