एक और जहां संक्रमण की दर कम होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा धीरे-धीरे कई शहरों को रिहायत दी गई है। वहीं आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी समारोह धार्मिक आयोजन अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं देर रात मशाल होटल में बड़ी संख्या में मौजूद लोग शादी समारोह में शामिल हुए। जहां शादी के दौरान जमकर शराब खोरी भी की जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल से 2 मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल संचालक सहित दूल्हे दुल्हन के माता-पिता और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
दरअसल मामला देर रात किशनगंज थाना क्षेत्र राऊ बायपास पर द रेड मेपल मशाल होटल में जैन परिवार द्वारा शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे बिना अनुमति चल रही शादी जमकर शराब खोरी भी की जा रही थी। जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई कर जिला प्रशासन आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस ने दबिश दी होटल मौजूद दो मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वही जहां होटल संचालक ऋषि अग्रवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोविड-19 उल्लंघन के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। वहीं दूसरी ओर होटल में बार को भी चालू रखा गया था जहां बड़ी संख्या में शादी समारोह में लोग शराब थोड़ी भी कर रहे थे। आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में महंगी अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।
