जबलपुर में कुंए में एक युवक का शव तैरता देख हड़कंप मच गया। कुंए के पास ही उसका गमशा और चप्पले भी मिली है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि मृतक घर से अलग रहता था और उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। काम-धंधा भी नहीं था और घर चलाने के भी लाले पड़े थे। जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना केंट थाना अंतर्गत संजय गांधीनगर बागड़ी मोहल्ले की है। युवक की पहचान कमलपासी उम्र 34 वर्ष निवासी संजय गांधी नगर बागड़ी मोहल्ला के रुप में हुई है। मृतक के भाई सोनू पासी ने बताया कि वह दोनों रात में सो गये थे, वह आज सुबह उठा तो घर में उसका भाई नहीं था। तलाशने के बाद भी मिला तो घर से थोडी दूर स्थित कुंए के पास भाई का गमछा एवं चप्पल पड़ी दिखी। उसने पास में जाकर कुंए में झांक कर देखा तो कुंए के पानी में उसके भाई कमल पासी का शव उतरा रहा था।
