Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बचने के लिए महिला ने तलवार पकड़ी तो कटी अंगुलियां, हत्यारे ने काट दी गर्दन; पेट, छाती, कमर और हाथ पर किए कई वार

बचने के लिए महिला ने तलवार पकड़ी तो कटी अंगुलियां, हत्यारे ने काट दी गर्दन; पेट, छाती, कमर और हाथ पर किए कई वार

faridabadnews24By faridabadnews24June 5, 2021No Comments3 Mins Read

न्यू लक्ष्मी नगर बोहर में 47 वर्षीय सुनीता की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े 8 बजे है। महिला ने बचाव में अपने हाथ में तलवार पकड़ी तो उसके दोनों हाथों की अंगुलियां भी कटी गई। महिला ने गेट के पास ही काफी संघर्ष भी किया। हत्यारोपी ने जिस तलवार से वारदात को अंजाम दिया है। उसे भी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। महिला का बेटा पास ही दूध देने के लिए गया हुआ था।

जब वह वापस आया तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस की शक की सुई नजदीकी पर है। पुलिस मामले को जमीनी विवाद से भी जोड़कर देख रही है। सीआईए ने देर रात को संदिग्ध युवक को काबू किया है। मूलरूप से भराण गांव के रहने वाले आनंद सिंह की कई साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। आनंद सिंह की पत्नी 47 वर्षीय सुनीता अपने बेटे सुमित के साथ न्यू लक्ष्मी नगर में रहती थी। दोनों मां बेटों ने भैंसाें की डेयरी की हुई थी।

घर के मेन गेट से 5 कदम दूर मिली कटी हुई गर्दन

दूध बेचकर अपना खर्च चला रहे थे। शुक्रवार शाम को सुमित हर रोज की तरह दूध देने के लिए डेयरी में गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसे अपनी मां खून से लथपथ हालत में मिली। मां की गर्दन को धड़ से अलग देख सुमित चिल्लाया तो आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले के बारे में पुलिस और परिजनों को सूचित किया।

थाना आईएमटी प्रभारी कुलदीप सिंह कादयान, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह, एएसपी कृष्ण कुमार और एफएसएल प्रभारी डॉक्टर सरोज दहिया मलिक की टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है।

एरिया विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस
महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पहले आईएमटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने के बाद घटना थाना अर्बन एस्टेट थाना एरिया में होने की बात कहकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद थाना अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची। ऐसे में करीब पौने घंटे तक दोनों थानों की पुलिस के बीच एरिया को लेकर उलझन रही। बाद में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को मामले की जांच दी गई।

खून से सनी तलवार मौके पर मिली
मकान के मुख्य गेट से करीब 5 कदम दूर ही महिला का शव पड़ा हुआ था। हत्यारोपी ने महिला पर शरीर पर कई वार किए। पेट, छाती, कमर, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। हालांकि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए भी काफी संघर्ष किया, मगर सफल नहीं हो पाई।

10 दिन में हत्या की पांचवीं वारदात
जिले में 10 दिन में पांचवीं हत्या से लोगों का दिल दहल उठा। 24 मई को गांव सांघी व बहु अकबरपुर गांव में दो युवकों की जमीनी विवाद में हत्या हुई, जबकि अस्थल बोहर माजरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या की गई। गुरुवार को काहनौर की एक महिला का शव रिठाल गांव के पास नहर में मिला था। महिला के दोनों हाथ बंधे थे। इसमें हत्या का केस दर्ज हुआ।

सुमित बोला मेरी मां ने तो किसी का बुरा भी नहीं किया था: मां की गर्दन को धड़ से अलग देखकर सुनीता का बेटा सुमित चिल्लाने लगा। बोला मेरी मां ने कभी किसी का कोई बुरा भी नहीं किया। फिर भी बेरहमी से क्यों मार दिया। किसका क्या बिगाड़ा था मेरी मां ने। बेटा बोला मां अब तेरे बिना मुझे कौन संभालेगा।

chest faridabadnews faridabadnews24 the fingers were cut off the killer cut her neck; Multiple blows on stomach To escape waist and hand when the woman grabbed the sword
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.