टोहाना : जजपा विधायक देवेन्द्र बबली व किसानों के बीच हुए विवाद में विधायक द्वारा माफी मांग लिए जाने के बाद भी किसानों की कसक अभी भी बाकी है। टोहाना के सदर थाने में किसानों ने राकेश टिकैत के साथ दोबारा नारेबाजी शुरू कर दी है। इन किसानों का कहना है कि जब तक सदर थाने में दर्ज एफआईआर नंबर- 103 को वापस नहीं लिया जाएगा और गिरफ्तार किसानों को छोड़ा नहीं जाएगा तब तक वे नारेबाजी करते रहेंगे। बता दें कि इस मुकदमे में किसान नेता रवि आजाद व विकास को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक देवेंद्र सिंह बबली के चालक व निजी सचिव के बयान पर जो केस हुए है विधायक उन्हें वापिस लेने की बात मान गए है, लेकिन सदर थाने में मुकदमा नंबर 103 दर्ज हुआ था जो प्रसाशन की तरफ से दर्ज किया गया था अभी उस मामले में कोई सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए अभी पेंच फंसा हुआ है।
यह मामला सदर थाना के कर्मचारी के बयान पर दर्ज हुआ था, जिसमें 2 जून को कुछ किसान नेता विधायक देवेंद्र सिंह बबली के घर का घेराव करने के लिए गए थे जिसके बाद पुलिस ने 27 लोगों की गिरफ्तारी की थी इस मामले में किसान नेता विकास सिंसर और रवि आजाद को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा गया था।
किसान इस मामले को वापस लेने की बात कर रहे हैं लेकिन अभी प्रशासन की ओर से उस मुकदमे में कोई सहमति नहीं बन पाई है। अभी किसान नेता प्रसाशन के अधिकारियों से बैठक करने की बात कर रहे हैं ताकि उस मुकदमे को भी वापिस लिया। विधायक से मिलकर आई कमेटी के सदस्यों ने यह बात नेता राकेश टिकेत के सामने रखी जिसके बाद अभी किसान नेता आपस मे बातचीत कर रहे हैं।
