फरीदाबाद : मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr Randeep Poonia ने कहा कि Black Fungus लाईलाज बीमारी नहीं है। इसका ईलाज सम्भव है। यह नई बीमारी नही है।
Black Fungus Treatment :
उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पोजिटिव होने पर यह बीमारी उस मरीज को जल्द ही अपनी चपेट में ले लेती है। इसके अलावा जिन लोगों का स्वस्थ कमजोर है और जो व्यक्ति मधुमेह, स्टेरॉयड थेरेपी, कोविड -19 के मामले वाले लोग ब्लैक फंगस बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। डाँ रणदीप पूनियां ने कहा कि ब्लैक फंगस बीमारी का थोड़ी सी सावधानी बरतने से ही इसका आसानी से बचाव सम्भव है।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि इसके बचाव के लिए नियमों की पालना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि Corona Vaccination के बाद भी सरकार द्वारा निर्धारित किए कोरोना बचाव मापदंडों की पालना करें। एक दुसरे व्यक्ति से दो गज सामाजिक दूरी बनाकर रखें। अपने मूहँ पर मास्क लगाकर रखें। अपने घरों में ही रहे। जरूरी कार्य से ही घर से बाहर निकले और अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहे या सनेटाइजर करते रहे।
Amphotericin B (Injection used in Corona Fungus Disease Treatment) देने का मानदंड किडनी फंक्शन टेस्ट और सीरम कैल्शियम स्तर पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि अब ईएसआईसी ने मामलों का जल्द पता लगाना शुरू कर दिया है ताकि तुरंत इलाज शुरू किया जा सके।डाँ अनिल पाण्डेय ने बताया कि जिन लोगों का स्वस्थ कमजोर है और जो व्यक्ति मधुमेह, स्टेरॉयड थेरेपी, कोविड -19 के मामले, इम्यूनोसप्रेसिव उपचार कर रहे हैं। वे प्रारंभिक अवस्था में Mucormycosis की मुख्य विशेषताएं रुकी हुई नाक, नाक के अंदर और आसपास दर्द, आंखें, सिरदर्द हैं। ऐसे लक्षण वाले व्यक्ति का यदि जल्दी पता चल जाए तो ब्लैक फंगस बीमारी का पूर्ण इलाज (Black Fungus Treatment) संभव है।
