टोक्यो ओलंपिक को लेकर खिलाड़ी जी जान से मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभी तक हरियाणा से 19 खिलाड़ी ओलंपिक की टिकट प्राप्त कर चुके हैं। आपको बता दें कि जापान में होने वाले ओलंपिक 2021 में ज्यादा समय नहीं रहा है। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इन खिलाड़ियों को मिली ओलंपिक की टिकट-
- भिवानी के बॉक्सिंग खिलाड़ी विकास कृष्ण
- भिवानी के ही बॉक्सिंग खिलाड़ी मनीष कौशिक
- भिवानी की ही बॉक्सिंग खिलाड़ी पूजा रानी
- रोहतक के बॉक्सिंग खिलाड़ी अमित पंघाल
- शूटिंग खिलाड़ी अभिषेक वर्मा
- पंचकूला के शूटिंग खिलाड़ी यशस्विनी सिंह देसवाल
- झज्जर के शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर
- यमुनानगर की शूटिंग खिलाडी संजीव राजपूत
- चरखी दादरी की रैसलर विनेश फोगाट
- जींद की रेसलिंग खिलाड़ी अंशु
- झज्जर के रेसलिंग खिलाड़ी दीपक पुनिया
- सोनीपत की रेसलिंग खिलाड़ी सोनम
- सोनीपत के रेसलिंग खिलाड़ी रवि कुमार
- रोहतक की रेसलिंग की खिलाड़ी सीमा
- झज्जर की रेसलिंग खिलाड़ी बजरंग
- झज्जर के एथलेटिक खिलाड़ी राहुल
- महेंद्रगढ़ से एथलेटिक खिलाड़ी संदीप कुमार
- पानीपत से एथलेटिक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा
