फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] बारिश से पहले नालों की सफाई का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। शनिवार को डबुआ कॉलोनी 60 फुट रोड पर नालों की सफाई की गई। इससे जलभराव की समस्या नहीं होगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार छोटे-बड़े 37 प्रमुख नालों की सफाई शुरू कराई गई है।
निगमायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने अधिकारियों को आदेश दिए थे कि शहर के प्रमुख नालों की सफाई शुरू कराई जाए। जिससे बारिश में जलभराव न हो। निगम के डिस्पोजलों पर खराब मोटरों को बदल कर नई मोटर लगाई जाएं। जनरेटर सेट भी चालू किया जाएं। जिससे जरूरत पड़ने पर कोई परेशानी न हो।
जलभराव की समस्या जहां ज्यादा होती है, वहां मोटर पंप का भी इंतजाम किया जाए। इसके बाद निगम ने नालों की सफाई का कार्य शुरू किया है। मुख्य अभियंता रामजी लाल के अनुसार शनिवार को जेसीबी की मदद से डबुआ कॉलोनी 60 फुट रोड नाले की सफाई कराई गई । बारिश के दौरान सबसे ज्यादा जलभराव यहीं होती है।
