फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की उदयपुर टीम द्वारा महिला रोजगार व विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। मंच की संस्थापिका अंबिका जी शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए रोजगार आजकल बेहद जरूरी हो गया है और हमारी कोशिश है कि हमसे जुड़ी व अन्य गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को दानराशि की बजाय उन्हें रोजगार दे तो ये उनके भविष्य के लिए सही रहेगा। इस सोच को लेकर आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की तरफ से बहुत सी महिलाओं को रोजगार का अवसर दिया गया है। राजस्थान, उदयपुर से चेयर पर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा एवं जागरूकता पर वेबीनार परिचर्चा रखी। साथ ही मंच सदस्यों के कोरोना में दिवंगत व्यक्तियों के नाम पर पौधारोपण किया गया। पर्यावरण दिवस मुख्य वक्ता सोनिका गुप्ता द्वारा वीडियो बताकर किस प्रकार पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण करना चाहिए इस संगोष्ठी पीपीटी द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गगन भट्ट ने पूर्ण रूप से बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं को काम में लेने की बात रखी। अंबिका जी शर्मा के उद्बोधन के साथ टाटा शोभा जी, धारणा अवस्थी जी, रेनुका यादव जी, रूना शर्मा जी, नीलम चौधरी जी, विवेक पाण्डेय जी, नीना बुधौलिया जी, कुसुम चौहान जी, संगीता नेगी जी, प्रतिभा शर्मा रश्मि नामदेव जी, एडवोकेट नीता जैन , एडवोकेट आदिती मोड़, रीना सलूजा , प्रियंका कंडा, कुसुम पांडे, सिया मेनारिया , मूमल जोशी , डॉ शिखा स्वरूपरिया मनीषा सिंघवी, जयपुर जिला अध्यक्ष अनू शर्मा व अन्य कई मंच सदस्यों ने भाग लिया।
