फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के निर्देशानुसार संगठन की समस्त मातृशक्तियो द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून 2021 को वृक्षारोपण किया गया। हम सभी ने कोविड-19 महामारी के बीच कृत्रिम ऑक्सीजन की बढ़ती उपयोगिता को महसूस किया है। कहीं न कहीं इस ऑक्सीजन की कमी का बहुत बड़ा कारण हमारा असुरक्षित होता पर्यावरण है। इस बात को ध्यान में रखकर टीम के द्वारा वृक्षारोपण अपने घर ,गांव, वार्ड, मोहल्ले, शहर, सार्वजनिक स्थानों पर जहां भी संभव हुआ वहां एक वृक्ष लगाया गया और इस वृक्ष को बड़ा होने तक इसे संरक्षण देने का भी संकल्प लिया गया । इस उपक्रम में प्रमुख रूप से संस्था की संस्थापक व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ; उषा किरण शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार ,धारणा अवस्थी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र;नीलम चौधरी ,रूना शर्मा, रूपवती दलाई,टाटा शोभा,श्रद्धा शुक्ला, रेखा मिश्रा, कुसुम चौहान, रेणु शर्मा,सपना शर्मा, संतोषी गजभिये, अलका शुक्ला, गीता शर्मा, आकांक्षा भारद्वाज, शिखा साहू,कविता मालवीय, ज्योति पचौरी, अपर्णा अग्रवाल, गौरी कनोजे, के दुर्गावती, जी लता, के शांता, जे रमानी, सी गिरिजा ,सुजाता दूसी, सी वी लक्ष्मी ,संगीता नेगी,नन्दा पांडे,रचना त्रिवेदी, ज्योति तिवारी, प्रतिभा सिंग, विवेक पांडे,प्रवीणा गोस्वामी, ज्योति गुप्ता व नीलम, रीता जी ,नंदिता चौबे, नीलिमा शर्मा, साँची मांजरे,सुनीता मांजरे, अंशुल दुबे,नेहा चतुर्वेदी ,कामिनी दुबे, सुनील शर्मा, नीना बुधौलिया, मंजुलता पांडे,भारती रघुवंशी, आराधना दुबे, संगीता दुबे,सीमा वानखेड़े,सुनन्दा भट्ट,शालिनी दुबे,सोनल दुबे,साधना विस्वास ,मालती त्रिवेदी, ममता चोखे आदि मातृशक्तियो ने वृक्षरोपण में सहभागिता लेकर उपक्रम को यशस्वी बनाया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
