जींद : जींद जिले के गांव भौंगरा में रविवार को युवक द्वारा लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी मुताबिक मनदीप ने रविवार को घर में रखे लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
