रेवाड़ी : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने गुरुग्राम के एक युवक पर सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर उसकी वीडियो बनाने एवं उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि गुरुग्राम के बपास गांव केमंजीत से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद आरोपी वीडियो कॉल करने लगा और अश्लील बातें व हरकतें करते हुए वीडियो बना ली।
इसके बाद यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे रेवाड़ी एक होटल में बुलाया। यहां पर उसने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आगे भी चलता रहा। 28 फरवरी को उसने फिर ब्लैकमेल करते हुए उसे रेवाड़ी बस स्टैंड पर बुलाया और झज्जर रोड स्थित एक होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी उसे मोजाबाद गांव छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपी ने उसके मौसेरे भाई खेतियावास निवासी मोनू को भी धमकी दी। महिला ने पटौदी में शिकायत दी लेकिन घटनाक्रम रेवाड़ी का होने के चलते पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के लिए रेवाड़ी पुलिस के पास भेज दी है।
news source from : punjabkesari
