बीते माह मई से लॉकडाउन लगा हुआ है। अब सवारियों को हो रही परेशानियों पर गौर करके बसें चलाई जा रही हैं। जिसके चलते पिछले दो दिन से लंबे रूट की बसें रोड़ पर फिर से दौड़ना शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में पंजाब के कई रूटों को भी खोल दिया गया है। बता दें कि लुधियाना, डेरा ब्यास, अमृतसर व जालंधर के रूटों पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल इन रूट पर कोई रोटेशन तय नहीं है। क्योंकि अभी सिर्फ सवारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बसें चलाए जानें का निर्णय लिया गया है। अगर बात करें पानीपत की तो यहां से बस स्टैंड की 50 से ज्यादा बसों को चला दिया गया है। अब पानीपत से पहले की तरह सीधे अमृतसर, जलांधर और चंडीगढ़ रूट पर बसें चलाना शुरू कर दिया गया हैं। वहीं अब सरकार द्वारा कोरोना काल में ज्यादात्तर सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं। इसका सीधा असर रोडवेज विभाग पर पड़ा है। बता दें कि पानीपत डिपो में 150 बसें हैं। जिसमें 25 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। वहीं फिलहाल अधिकारियों द्वारा 50 बसों को अलग-अलग रूटों पर उतार दिया गया है। पंजाब रूट पर लाकडाउन से पहले ज्यादात्तर बसें चलाई जाती थी। अब फिर से सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। अब जाकर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ट्रैफिक मैनेजर कर्मबीर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सवारियों की डिमांड को देखते हुए पंजाब के कई रूट को खोल दिया गया है। वहीं फिलहाल बंद पड़े अन्य रूट को भी जल्द खोला जाएगा। इसी के चलते सवारियों की डिमांड पर ध्यान दिया जा रहा है। अब काफी हद तक रोडवेज की स्थिति में सुधार हो रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
