साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार गुरमीत राम भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है। इसी के चलते गुरमीत राम रहीम को रविवार यानी आज दोपहर तकरीबन 12 बजे गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि हनीप्रीत राम रहीम से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंच गई है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रोहतक पीजीआई में जांच के लिए लाया गया था। जहां डॉक्टर्स द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच की गई थी। वहीं अब कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राम रहीम ने सबसे पहले अपनी कथित बेटी हनीप्रीत से मिलने की गुहार लगाई थी, जब उसे इसकी इजाजत नही मिली तो बाबा ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया। जिसके चलते हनीप्रीत से मिलने के लिए बार-बार प्रशासन के समक्ष मिन्नतें कर रहा था।
