Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : डेढ़ महीने बाद फिर दौड़ पड़ी मेट्रो, पहले ही दिन टूटे नियम

दिल्ली : डेढ़ महीने बाद फिर दौड़ पड़ी मेट्रो, पहले ही दिन टूटे नियम

faridabadnews24By faridabadnews24June 7, 2021No Comments2 Mins Read

देश की राजधानी दिल्ली को कोराना की दूसरी लहर से कुछ राहत मिली है. हर रोज़ आने वाले नए मामलों की संख्या अब कुछ कम हुई है, एक्टिव केस की संख्या भी तेज़ी से घट रही है. ऐसे में सोमवार यानी 7 जून से दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है सबसे खास बात ये है कि दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो भी आज खुल रही है. करीब डेढ़ महीने बाद लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है नियमों का लोगों पर असर होते हुए नहीं दिखा, सोमवार सुबह ही जब मेट्रो चली तो नियम टूटे. लोग यहां अभी भी मेट्रो में खड़े होकर सवारी कर रहे हैं, जबकि कहा गया है कि पचास फीसदी लोग ट्रैवल करेंगे, वो भी एक सीट छोड़कर. 

दिल्ली मेट्रो के अनलॉक से जुड़ी अहम बातें…

•    मई के शुरुआती हफ्ते में दिल्ली मेट्रो को रोक दिया गया था. अब फिर से ये सर्विस शुरू हुई है. अभी 50 फीसदी की क्षमता के साथ ही मेट्रो चलेगी. मेट्रो के अंदर हर किसी को एक सीट छोड़कर बैठना होगा.

•    सोमवार को दिल्ली मेट्रो की सिर्फ आधी ट्रेनें ही सर्विस में आएंगी. अभी मेट्रो पांच से पंद्रह मिनट के अंतर पर स्टेशन से दौड़ेंगी.

•    बुधवार के बाद से दिल्ली मेट्रो की सभी ट्रेनें सर्विस में आ सकती हैं, फिर स्टेशन पर से मेट्रो लगातार मिल पाएगी.

•    दिल्ली मेट्रो ने लोगों से मास्क, सैनिटाइज़र, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वो अपने तय वक्त से पहले ही स्टेशन पहुंचने की कोशिश करें.

•    मेट्रो स्टेशन के जिन स्टेशनों से पहले एंट्री-एग्जिट होती थी, अभी भी वहीं से होगी. स्टेशनों के बाहर दिल्ली मेट्रो की ओर से सभी तरह की गाइडलाइन्स की जानकारी दी गई है.

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो पिछले लॉकडाउन में लंबे वक्त तक बंद रही थी. इसके बाद इसी साल इस सर्विस को शुरू किया गया था, पहले सिर्फ जरूरी क्षेत्र के लोगों को राहत दी गई थी. कोरोना की दूसरी लहर आने पर इसे बंद किया गया, हालांकि अब फिर ये सर्विस लोगों के लिए तैयार है

 

news source from : ajtak

Delhi: Metro ran again after one and a half months faridabadnews faridabadnews24 rules were broken on the very first day
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.