आरडी सिटी में कैशियर की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंककर करीब साढ़े चार लाख रुपए की लूट करने के मामले में रविवार को पुलिस ने चौथे आरोपी हिसार के गांव सैनीपुरा निवासी वीर सिंह सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे लूट के 90 हजार रुपए बरामद हुए हैं। कुल मिलाकर चारों आरोपियों से अब तक लूट के कुल सवा तीन लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी वीर सिंह को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। कैशियर से लूट में चौथे आरोपी को क्राइम ब्रांच की सेक्टर-40 टीम ने शनिवार शाम भिवानी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान हिसार जिले के गांव सैनीपुरा निवासी वीर सिंह सैनी के रूप में की गई। उसके कब्जे से लूटी गई राशि में से 90 हजार रुपए व छीना गया बैग बरामद किया गया है। रविवार दोपहर इलाके के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। लूट में इस्तेमाल की गई बाइक अभी बरामद नहीं हुई है। वहीं इस लूट में शामिल तीन आरोपी चेतराम, रमाकांत एवं विशाल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चेतराम व रमाकांत से लूट के 2.35 लाख रुपए बरामद किए गए थे। वहीं आरोपी चेतराम व विशाल कैशियर की ही कंपनी के कर्मी थे। कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर तैनात आरोपी विशाल ने ही अन्य तीनों के साथ मिलकर कैशियर से लूट की योजना बनाई थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
