फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] आज चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ स्थित अग्रसेन पार्क में हरसीरत फाउंडेशन और जेजेपी महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर ने अपने बेटे गुरुसेन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर “सांसे मुहीम” की शुरुआत करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर हरमीत कौर ने अपने बेटे गुरुसेन सिंह के साथ पीपल का पौधा लगाया। हरमीत कौर ने बात करते हुए कहा कि उन्होंने पौधे लगाने के साथ-साथ पौधे को बड़ा करने और देखभाल करने की भी जिम्मेदारी भी ली है और पौधे की सुरक्षा के लिए उसके चारों तरफ ट्री गार्ड लगा दिया गया है ताकि कोई आवारा जानवर पौधे को न खा सके। हरमीत कौर ने सभी फरीदाबादवासियों से अपील की कि वह भी सांसे मुहिम के द्वारा अपने जन्मदिन पर पौधा जरूर लगायें और फरीदाबाद शहर को स्वच्छ सुंदर और हरा-भरा बनाए।
