
हरियाणा : हरियाणा के सिरसा के इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग को भ्रष्टाचार मामले में पंचकूला विशेष सीबीआइ कोर्ट 4 साल की सजा सुनाई है, साथ ही दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। वहीं इस मामले में नितिन गर्ग के घर पर काम करने वाले आरोपित प्रिंस को आदालत ने सुबूत न मिलने पर बरी कर दिया गया। यह है मामला- नीतिन गर्ग के खिलाफ 07 फरवरी 2016 को सिरसा के पुरुषोत्तम कुमार ने सीबीआइ को दो लाख रुपये रिश्वत की मांगने की शिकायत की थी। पुरुषोत्तम कुमार ने सीबीआइ को दी शिकायत में बताया कि इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर नितिन गर्ग ने 2013-14 की असेसमेंट के लिए मेरे लिए नोटिस निकाला था। इसकी सेटलमेंट के लिए उसने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। दो लाख रुपए न देने पर भारी जुर्माना लगाने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पुरुषोत्तम कुमार ने सीबीआइ को दे दी थी। इसके बाद सीबीआइ की टीम ने नीतिन गर्ग के बठिंडा के गणेश नगर स्थित घर पर छापा घर व दफ्तर से 15.60 लाख रुपये की कैश, एक किलो 620 ग्राम सोना, 60 लाख की कीमत के हीरे, पांच लाख रुपये की चांदी, परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर 26 बैंक अकाउंट, दो बैंक लॉकर के दस्तावेज बरामद किए गए थे। अब इस मामले में पंचकूला विशेष सीबीआइ कोर्ट ने नीतिन गर्ग को चार साल की सजा सुनाई है। जिसके खिलाफ नीतिन गर्ग के वकील अमित डुडेजा ने कहा कि वह इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में अपील करेंगे।
