
हरियाणा : हरियाणा के पानीपत जिले की देशराज कॉलोनी में फाइनेंसरों से तंग आकर एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी की मानें तो मृतक रवि द्वारा काम शुरू करने हेतु कुछ रुपये ब्याज पर लिए गए थे। लेकिन लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण वो समय पर पैसे नहीं लौटा पाया। उधर, रुपए लेने के लिए रवि पर लेनदार लगातार दबाव बना रहे थे। जिसके चलते टेंशन में उसने खुद को ही खत्म कर लिया।इस पूरे मामले पर रवि के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि लेनदार उसके भाई को पहले घर से भी उठा कर ले गए थे। इतना ही नहीं बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसपर बाकी परिजनों का कहना है कि रवि लोन की किश्त भी टाइम से दें रहा था। लेकिन फाइनेंसर फिर भी उस पर जबरदस्ती ज्यादा पैसे देने का दबाव बनाए जा रहे थे। जिसके चलते रवि डिप्रेशन का शिकार हो गया और फिर परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।मामले को लेकर डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि परिजनों कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरु कर दी है। अगर जांच में परिजनों के आरोप सही पाए जाते है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अभी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
