अंबाला : विदेशों में ऑनलाइन कॉल कर लोगों को चूना लगाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अंबाला शहर के घूंघट पैलेस में चल रहे कॉल सेंटर की आड़ में यह गिरोह ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा था। हरियाणा की एसटीएफ ने मंगलवार आधी रात को इस कॉल सेंटर पर कार्रवाई की। मौके से एसटीएफ की टीम ने करीब 125 कंप्यूटर भी बरामद किए। गुजरात और नेपाल की 23 लड़कियों और 90 लड़कों को मौके से काबू किया गया। ये लोग रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक विदेशों में कॉल करते थे। प्रदेश की एसटीएफ के डीआईजी सतीश बाल्यान की अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसटीएफ के एसपी गंगाराम पुनिया भी मौके पर मौजूद रहे। अंबाला से डीएसपी कुलभूषण की टीम ने भी एसटीएफ का सहयोग किया। पकड़ी गई लड़कियों और लड़कों को एसटीएफ ने पता और नाम लिखकर छोड़ दिया। अब करीब 10 व्यक्तियों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
news source from : amarujala
