देश में कोरोना संक्रमण कम होते मामलों के बाद कई राज्यों में अनलॉक शुरू हो गया है। उत्तरप्रदेश और बिहार में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू पूरी तरह से खत्म कर दिया है आज से दोनों ही राज्यों के सभी जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है साथ ही देश कुछ ऐसे राज्य भी है जहां लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। आइए जानते हैं कि कोरोना लॉकडाउन को लेकर हर ताजा जानकारी
बिहार में आज अनलॉक की प्रक्रिया शुरू
बिहार में घट रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन खत्म कर दिया है। आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी। अब निजी व सरकारी दोनों कार्यालय 50 फीसद कर्मियों के साथ खोले जा रहे हैं। सार्वजनिक वाहनों में क्षमता के 50 फीसद यात्री ही बैठाए जा सकेंगे। लेकिन स्कूल कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे। शापिंग मॉल, सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, पार्क व धर्म स्थल भी बंद रहेंगे।
उत्तरप्रदेश के सभी जिले अनलॉक
योगी आदित्यनाथ ने बुधवार से पूरे राज्य में कोरोना कर्फ्यू से राहत देने का निर्देश दिया। सावधानी बरतते हुए अभी एक सप्ताह तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। आज से सभी 75 जिलों में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी जाएगी। हालांकि, नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।
